स्वेज़ नहर जाम कैसे ? ।। Suez Canal Jam in Hindi
पिछले कुछ दिनों से स्वेज नहर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ दिनों से वँहा आवागमन ठप है। जिसका असर विश्व आपूर्ति व्यवस्था (Global Supply Chain) तथा तेल के मूल्यों पर पड़ रहा है। इससे व्यापार को अरबों डॉलरों का नुकसान हो रहा है। विश्व का 12% व्यापार इसी स्वेज नहर के रास्ते होता है। यह मनाव निर्मित नहर जो मिस्र (Egypt) में स्थित है। यह भूमध्यसागर(Mediterranean sea) तथा लाल सागर(Red sea) के बीच स्थित है। जो एशिया और योरोप को जोड़ती है। यह नहर 1869 को आधिकारिक(officially) रूप से चालू हुआ। जो 193.3 km लंबी है। इसपर मिश्र आधिकारिक हक जमाता है। वर्ष 2020 में केवल इस नहर से मिस्र को 5.61 बिलियन डॉलर की आमदनी(income) हुई। इससे इस नहर से होने वाले व्यापार का अंदाजा लगाया जा सकता है। ●नहर में 23 मार्च 2021 को एवर गिवन (EVER GIVEN) नाम का एक मालवाहक(cargo) जहाज़ फँस गया। जिससे नहर पर आवागमन बंद हो गया है। इस जहाज की लंबाई 400m है, जो टायटेनिक(269m) & एफिल टॉवर से भी लंबी है। स्वेज़ नहर की चौड़ाई 300m है। यह EVER GIVEN नामक जहाज एक जापानी कंपनी की है। जबकि एक ताइवान...